Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: कायस्थ समाज झाँसी के तत्वावधान में विशाल कायस्थ सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन लक्ष्मी गार्डन, झाँसी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव (सह क्षेत्र कार्यवाह, पूर्वी क्षेत्र) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झाँसी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक संजर (पूर्व सांसद, भोपाल) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. बालगोविन्द श्रीवास्तव (जिला पंचायत राज अधिकारी), शिखर श्रीवास्तव (डिप्टी कमिश्नर मनरेगा), वीरेंद्र श्रीवास्तव (जॉइंट कमिश्नर, नगर निगम झाँसी), विप्लव श्रीवास्तव (डिप्टी जेलर, झाँसी जेल), एडवोकेट महेंद्र निगम (उरई), रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व अपर जिलाधिकारी, झाँसी), एडवोकेट मृदुलकांत श्रीवास्तव (जिला शासकीय अधिवक्ता—क्राइम, झाँसी), एडवोकेट प्रणय श्रीवास्तव (जिला शासकीय अधिवक्ता—सिविल), लक्ष्मीकांत वर्मा, डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान महानगर की 51 विभूतियों को उनके-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कला, कौशल एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से रवीसा खरे, अस्मिता रायजादा, सौम्या खरे अंकिता रायजादा सहित अन्य प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और प्रेरणा के संदेश के साथ एक सशक्त मंच प्रदान किया।