Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह चौपाल आलमपुर, नवाबगंज, मुल्लनपुर और जामरांवां गांवों में आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा का नाम और उसकी पूरी रूपरेखा बदलना गरीब मजदूरों के हितों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत हर मजदूर को साल में 100 दिन काम की गारंटी थी और गांवों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य होते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार ठेकेदारी प्रथा लागू कर इस गारंटी को खत्म करना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। महेश द्विवेदी ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन की जानी चाहिए, ताकि मजदूरों का जीवन यापन आसान हो सके। उन्होंने ऐलान किया कि इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। चौपाल में वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला, शेख एजाज अहमद, पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी, पंडित राम नरेश महराज और मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर आरिफ खान ने भी अपने विचार रखे और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यक्रम में नवाब, सैयद अहमद फारूकी, अर्सलान, फहीम अहमद, अबरार अली, शेर अली, मो. आजम सहित जामरांवां चौपाल में वागीश दत्त मिश्रा, प्रेम द्विवेदी, रमन द्विवेदी, सुनील मौर्य, सोनू सिंह, अंबिका तिवारी, वीरांश सिंह, राम संजीवन सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।