Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ग्राम भगला का पुरवा व फर्शी में सीसी मार्गों की दिया सौगात
FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगला का पुरवा एवं फर्शी में शनिवार को विकास कार्यों की एक नई कड़ी जुड़ी। क्षेत्रीय विधायक एवं समाजवादी पार्टी की नेत्री ऊषा मौर्य ने नवनिर्मित सीसी मार्गों का विधिवत लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ऊषा मौर्य का ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर विधायक का अभिनंदन किया। विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं गांव की प्रगति की रीढ़ होती हैं, जिससे आवागमन सुगम होता है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार और जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के हित में काम करते रहे हैं और आगे भी विकास की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। इस अवसर पर विकल्प मौर्य, प्रधान करन सिंह यादव, प्रधान तेज सिंह यादव, पूर्व प्रधान केदार सिंह यादव, रमेश सिंह लोधी, राम नारायण मौर्य, मोहम्मद रहमान, नंद लाल मौर्य, कपिल सिंह, मोहम्मद कलीम, पवन मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाजवादी साथी और ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए विधायक ऊषा मौर्य का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों की अपेक्षा जताई।