मार्ग हादसे में घायल हुए कांग्रेसी नेता, अस्पताल में चल रहा इलाज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के फैज का पुरवा निवासी एक कांग्रेसी नेता को तीन दिन पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था जिसके बाद स्थानीय लोगो ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के फैज का पुरवा निवासी सरफराज आलम कांग्रेस पार्टी के नेता है , बुधवार की शाम सरफराज आलम बाइक से सैनी से घर जा रहे थे, रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था हादसे में सरफराज आलम का पैर फ्रैक्चर हो गया , हादसा देख स्थानीय लोगो ने की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *