जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के चकमहापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा । कोखराज थाना क्षेत्र के चक महापुर गांव निवासी सरोज देवी पत्नी स्व धारा सिंह ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब जमीन व संपत्ति के बंटवारे को लेकर विपक्षी एकराय होकर लाठी डंडा से हमला कर दिया जिसमे शिव कुमार व आशीष घायल हो गए, इस दौरान विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । सरोज देवी की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने खिन्नी लाल , शुगर सिंह उर्फ दारा सिंह, रंधावा , धर्मसिंह , अनुज, भोला व अनीत, कविता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *