बिजली की समस्याओं को लेकर किसान नेताओ ने सौंपा ज्ञापन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: अनुराग मिश्रा तहसील अध्यक्ष गोला भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में दिनांक 17/1/ 2026 को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौपा है। जिसमें विभिन्न किसानों की समस्याओं को लेकर जैसे दिन में अधिक रोस्टिंग होने के कारण किसानों के खेतों में सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे कि किसानों की फैसले सुख रही थी। तथा अन्य घरेलू काम भी बाधित हो रहे थे। जिससे कि आए दिन समस्या उत्पन्न हो रही थी। जिसके तहत समस्या को लेकर के विभिन्न किसानों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौपा गया है। इस अवसर पर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, संगठन मंत्री संजीव सिंह,विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान राजू, तरुण मिश्रा तहसील उपाध्यक्ष, रेशम सिंह जिला महासचिव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *