Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को जिला मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कई विधानसभाओं की न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए l
विधानसभा पलिया के विकास खंड पलिया की न्याय पंचायत महंगापुर, मुरार खेड़ा, सिंगाही, संपूर्ण नगर, तथा विधानसभा क्षेत्र धौरहरा के विकास खंड ईसानगर की न्याय पंचायत लाखुन में जिला मनरेगा बचाओ कोऑर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी की मौजूदगी में चौपाल सम्पन्न हुई l उधर निघासन ब्लॉक के न्याय पंचायत बल्लीपुर में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा चौपले आयोजित हुई l
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल जी विधानसभा पलिया के विकासखंड पहिया की न्याय पंचायत महंगापुर मुरार खेड़ा सिंगाही संपूर्ण नगर की चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे l उक्त चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पटेल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता, श्रमिकों और किसानों को मनरेगा का महत्व उसके मूल स्वरूप तथा केंद्र सरकार के द्वारा इसे कमजोर किए जाने के प्रयासों से आप लोगों को सजग रहना होगा l
साथ ही पटेल ने बताया मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवन रेखा है l यह योजना न केवल रोजगार की गारंटी देती है l बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट की कटौती भुगतान में देरी और इसके बदलाव जैसे कदम सीधे-सीधे गरीब विरोधी हैं l जिसे हर स्तर पर विरोध किया जाना आवश्यक है l मनरेगा कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के गरीब मजदूर किसान को सम्मान के साथ रोजगार देने के उद्देश्य से लाई थी l आज भाजपा सरकार इसे कमजोर करने और “जी राम जी”के नए प्रयोगों के माध्यम से इसके मूल स्वरूप को खत्म करने पर हमारा है l कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहां के गांव गांव जाकर मनरेगा के प्रति जागरूक करें l मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा l उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी l उक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष के के मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष पलिया दिनेश शर्मा, रमेश भारती, संजय कुमार, सरदार जीत सिंह, अभिषेक लोधी, रामू राजपूत, दाताराम, अवध राम, दुर्गेश कुमार, ओम प्रकाश, रोहित कुमार, जमाल अहमद
रामपाल शाक्य श्री नगर आदि l