Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बीएलओ को मतदाता सूची अपडेट करने के दिए निर्देश।।
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने नकहा ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत बेलवा,बंजरिया और गोडवा गांवों में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में बने बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को मतदाता सूची अपडेट करने के लिए कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान, विधायक ने मतदाता सूची के अद्यतन,सत्यापन और विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बूथों पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर फॉर्म मिलने की जानकारी ली।जिन मतदाताओं को फॉर्म नहीं मिले थे,उन्हें मौके पर ही उपलब्ध कराए गए और उन्हें भरने में सहायता भी प्रदान की गई।विधायक वर्मा ने बीएलओ से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ली और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने विद्यालय में तैनात बीएलओ को ग्रामीणों और अन्य पात्र लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने में सहयोग करने तथा अभियान को गति देने के लिए कहा।योगेश वर्मा ने बीएलओ की कार्यप्रणाली,दस्तावेजों के सत्यापन, मतदाता सूची में संशोधन और नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज नहीं है या जिनकी प्रविष्टियों में त्रुटियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाए। विधायक ने यह भी बताया कि एसआईआर फॉर्म न भरने पर मतदाताओं का नाम सूची से हट सकता है। इसलिए, हर पात्र व्यक्ति के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य है। उन्होंने बीएलओ को शत-प्रतिशत लोगों से फॉर्म भरवाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे।विधायक योगेश वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से समय रहते फॉर्म भरने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, सेक्टर संयोजक भगवान अवस्थी, राजेश वर्मा,अनुराग शुक्ला, मोहित वर्मा,पंचायत सहायक संतोष वर्मा सहित कई लोग और बीएलओ जुबेर खान मौजूद रहे।