व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, बोले अधिकारी सुगमता सरकार की प्राथमिकता

JAUNPUR NEWS: उपायुक्त राज्य कर ने अवगत कराया कि 17 जनवरी 2026 को जनपद जौनपुर के उत्सव मोटल में शासन के निर्देशानुसार व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और व्यापारी समुदाय के बीच सीधा संवाद स्थापित कर व्यापारिक समस्याओं का समाधान करना तथा व्यापारिक सुगमता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, वाराणसी संभाग-सी, वाराणसी अनिल कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा जीएसटी से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक समस्याएं उठाई गईं, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा जीएसटी प्रणाली में हुए नवीन परिवर्तनों, प्रक्रियाओं तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जीएसटी विभाग के उपायुक्त अक्षय लाल, सुरेंद्र कैथल, रजनेश कुमार, सुश्री कंचन सिंह गौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जौनपुर बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, जे.के. मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा दिनेश टंडन, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद जौनपुर, व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आए व्यापारी बंधुओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त राज्य कर जौनपुर वरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी समय संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं। व्यापारियों की सभी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *