मिर्जापुर में टाइल्स वर्ल्ड का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री जमा खान के स्वागत में दिखा जबरदस्त उत्साह

MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) जिले के बैरहवा स्थित जंगी रोड पर शनिवार को टाइल्स वर्ल्ड का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन मिर्ज़ापुर-सोनभद्र क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी वर्ग और गणमान्य लोग शामिल हुए। जैसे ही मंत्री मोहम्मद जमा खान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनका जोरदार स्वागत किया गया। मीरजापुर जिले के युवाओं के बीच लोकप्रिय समाजसेवी शाहिद खान के नेतृत्व में युवाओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मोहम्मद जमा खान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और एनडीए सरकार में एक प्रमुख मुस्लिम मंत्री हैं। इस मौके पर टाइल्स वर्ल्ड प्रबंधन जमशेद खान ने बताया कि यह शोरूम केवल एक दुकान नहीं, बल्कि आधुनिक गृह निर्माण की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक संपूर्ण समाधान केंद्र है। यहाँ अक्सा, सिल्क टच और लेज़विन जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के प्रीमियम टाइल्स, सैनिटरी और बाथवेयर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं। प्रबंधन का दावा है कि मीरजापुर के इतिहास में पहली बार उच्च गुणवत्ता और किफायती दाम का ऐसा बेहतरीन संयोजन उपभोक्ताओं को मिलने जा रहा है, जिससे आम लोगों को अपने सपनों के घर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *