Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान करने से किया इंकार
PRAYAGRAJ NEWS: (इरफान खान )संगम कि रेती पर लगने लगने वाला एशिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेले यानी माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से मना कर दिया है. उन्होंने अपनी पालकी बीच रास्ते से अखाड़े में लौटा दी. आपको बता दें कि जब वे अपनी पालकी से अखाड़े से निकलकर संगम नोज पर जा रहे थे, तभी उनके शिष्यों से यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता ने धक्कामुक्की शुरू कर दी. जिसके बाद बवाल बढ़ गया और अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से ही मना कर दिया। वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने इस घटना की निंदा की है और मेला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मेला प्रशासन शंकराचार्य को पूरी सुरक्षा नहीं दी गई है।