Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: जिला पंचायत सभागार मिर्जापुर में जीएसटी विभाग मिर्जापुर के द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वॉइंट कमिश्नर जीएसटी श्री डी के दुबे जी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मिर्जापुर श्री पवन गंगवार जी बतौर अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिमंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ,आई आई ए अध्यक्ष आशीष बुधिया मंचाशीन रहे। उक्त संबाद कार्यक्रम में जीएसटी अधिकारियों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन लेने एवं सरकार के द्वारा जीएसटी-2 लागू किए जाने पर व्यापारियों और उपभोक्ताओं को फायदे बताए गए।
उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों और अतिथियों ने जीएसटी कानून में आ रही विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार और सुझाव दिए।
उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से वरिष्ठ जिला महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी, मंडल अध्यक्ष अवधेश पांडे, आलोक जायसवाल महिला जिला अध्यक्ष उमा बरनवाल नगर महिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता कुसुम गुप्ता नगर युवा अध्यक्ष अमन दुबे हिमांशु द्विवेदी दवा संगठन के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष नयन जायसवाल मेटल एंड ब्रॉस अध्यक्ष आशीष सिंह विभिन्न व्यापारिक संगठनके सम्मानित पदाधिकारी व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।