Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: (इरफान खान) संगम नगरी में लगे माघ मेले में शनिवार को मौनी अमावस्या कि पूर्व संध्या पर महंत भैरव दास महाराज ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आ रहे हैं और गंगा जमुना की धरती पर मुख्य स्नान मौनी अमावस्या के दिन करीब 8 करोड लोग स्नान करने आ रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील कि है कि जिसको जहां स्नान करने को मिले वहीं स्नान करले। जिससे अफरातफरी का माहौल न हो मेले में प्रशासन कि व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है। महंत भैरव दास महाराज ने बताया कि जगत गुरु संतोषाचार्य उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में आगामी 22 जनवरी को धीरेन्द्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा एवं 25 जनवरी को मुरारी बापू एवं योग गुरु बाबा रामदेव पधारेंगे। 27 जनवरी से 31 जनवरी तक विश्व प्रसिद्ध प्रदीप मिश्रा कि कथा का आयोजन होगा जिसमें 10 से 12 लाख लोगों कि आने कि सम्भावना है। उन्होंने बताया कि जगत गुरु संतोषाचार्य उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में प्रतिदिन 20 से 25 लोगों को भोजन कराया जाता है।