Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव
PRATAPGARH NEWS: पतित पावन सई नदी तट पर स्थित मां बेल्हा देवी धाम प्रांगण में राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका प्रिया त्रिपाठी के नेतृत्व समिति की बहनों द्वारा मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी ने किया। इस मौके पर जिला कार्यवाहिका प्रिया ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व समरसता, एकता एवं मौसम में नवीनता का पर्व है।अपने इस सनातनी त्योहार से हम सभी को गुड और तिल के मिश्रण के जैसे अपने आपसी संबंधों में एकता एवं मिठास बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मातृशक्तियों को अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी समरसतापूर्ण वातावरण में सभी को प्रेम,एकता की भावनाओं से जोड़ कर रखना ही हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शकुंतला त्रिपाठी, प्रेमा, वैशाली , ऋचा, जया, शालिनी, शांभवी, संगीता,उमा,अनीता उपाध्याय, रश्मि, नीलम, गरिमा सहित आदि मात्रृ शक्तियों की उपस्थिति रही।