हिन्दू समाज में एकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता:डा. तोगड़िया

PRATAPGARH NEWS: अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के दिग्गज डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिन्दू समाज में एकता तथा धार्मिक चेतना की मजबूती को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता कहा है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में आध्यात्मिक चेतना को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से  हनुमान चालीसा का पाठ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सांस्कृतिक जागरूकता के साथ आपसी समरसता की भावना मजबूत हो सकेगी। रविवार को लालगंज क्षेत्र के मेढ़ावां गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए डा. प्रवीण तोगड़िया ने लव जिहाद के मुद्दे पर तीखे अंदाज में कहा कि इससे हिन्दू समाज की स्थिति अत्यन्त गंभीर हो रही है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को लेकर सख्त  कानून बनाया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को भी प्रभावी बनाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दो से अधिक बच्चे वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए। यहां ग्रामीणों ने डा. तोगड़िया का स्वागत एवं सम्मान भी किया। कार्यक्रम का संयोजन शनि सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, रवीन्द्र तिवारी, प्रवीण तिवारी, हरबहादुर सिंह हर्ष, संजीत तिवारी, लवलेश यदुवंशी, बबलू मिश्रा, संतोष सिंह, नरेन्द्र तिवारी, प्रशांत मिश्र, कान्हा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *