Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: रविवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त मतदाता बूथों पर नियुक्त बीएलओ उपस्थित रहते हुए एस आई आर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते हुए मतदाताओं की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक फार्म भरवाकर शामिल किए।
इसी क्रम में कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में भी बनाए गए मतदाता बूथ पर विभाग के तरफ से नियुक्त समस्त बीएलओ उपस्थित रहे। बीएलओ अजय कुमार साहू ने बताया कि रविवार को लगने वाले मतदाता बूथ कैंप के लिए उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को ही गांव स्तर पर मुनादी कराते हुए समस्त मतदाताओं को बूथ पर आकर मतदाता सूची में अपना नाम मिलान करने के लिए जागरूकता संदेश दिया। जिससे उनके बूथ पर मतदाता सुबह से ही आकर अपने अपने व परिवार के नामों का मिलान करते नजर आए। बीएलओ के बताया कि मतदाताओं को सुविधा के लिए यह मुनादी कराई गई जिससे कोई को कोई समस्या का समाना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को 18 वर्ष पूरी कर चुके नवयुवकों को व छूटे हुए पात्र मतदाताओं को फार्म 6 भरवाया गया और मृतक व अनाधिकृत मतदाताओं को नाम सूची से हटाने के लिए फार्म 7 का उपयोग किया गया। इसके साथ ही मतदाता के नाम, पिता या पति का नाम, उम्र आदि में संशोधन के लिए फार्म 8 भरवाया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार बूथ पर प्रातः 9 से से समस्त बीएलओ उपस्थित रहकर अपना अपना कार्य निष्पादित करते हुए मतदाताओं का सहयोग किया। बूथ में नियुक्त बीएलओ अजय कुमार साहू, राजेश कुमार, मुख्तार मेंहदी, रंजीत कुमार, शिवम केशरवानी व विवेक कुमार उपस्थित रहे।