Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर को मजबूत करने की रणनीति के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का विशेष अभियान “अपना बूथ सबसे मजबूत” तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की सक्रियता साफ दिखाई दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद उत्तर प्रदेश सहसंयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं मंडल प्रभारी अझुवा भाजपा नेता हीरालाल सरोज ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर मतदाता को लोकतंत्र से जोड़ना पार्टी की प्राथमिकता है
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर एक-एक मतदाता से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाए।हीरालाल सरोज ने कहा कि “अपना बूथ सबसे मजबूत” अभियान भाजपा की चुनावी जीत की रीढ़ है और इसी के दम पर पार्टी गांव-गांव, गली-गली तक अपनी पहुंच बना रही है। उन्होंने युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।कार्यक्रम में त्रिलोकपुर बूथ अध्यक्ष गौतम भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद बीएलओ, हर्षित राज सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और सुधार से जुड़े फार्म भरवाए गए तथा बूथ कमेटी को और सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ते हुए बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाया जाएगा।