कौम के सरदार ने तर्क-ए-वतन कर दिया

KAUSHAMBI NEWS: दारानगर कड़ा धाम के सैयदवाड़ा में 28 सफर के मौके पर हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में  जुलूस निकाला गया। यह जुलूस उस अज़ीम वाक़ये की याद में था जब इमाम हुसैन ने मदीना छोड़कर कर्बला का सफर इख़्तियार करते हुए हक़-ओ-बातिल के दरम्यान फ़ैसला कर दिया और तर्क-ए-वतन का ऐलान किया।जुलूस इमामबाड़ा से बरामद होकर अपने तयशुदा रास्तों से गुजरता हुआ मस्जिद तक पहुंचा। इस दौरान या हुसैन  की सदाओं से गूंजती रही और जगह-जगह नौहाख्वानी की गई। अकीदतमंदो ने कर्बला के शहीदों को याद करते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह गम में डूब गया।मस्जिद पहुंचने पर इमाम हुसैन की शहादत, सब्र, इस्तिक़ामत और कुर्बानी पर रोशनी डाली गई। बताया गया कि इमाम हुसैन  ने दीन-ए-इस्लाम और इंसानियत की हिफाज़त के लिए हर तरह की तकलीफ कुबूल की, मगर ज़ुल्म के सामने सर झुकाना मंजूर नहीं किया।इसके बाद  कर्बला की दर्दनाक दास्तान बयान की गई। नौहाख्वानी के दौरान कई अकीदतमंदों की आंखें अश्कबार हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *