Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल राफ़े एवं युवा सपा नेता विकल्प मौर्य ने भी कही अपनी बात
FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा की विधायक एवं समाजवादी पार्टी की नेत्री ऊषा मौर्य ने शनिवार को अपने निज आवास डोली का पुरवा मजरे सुल्तानपुर घोष में जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। सुनवाई के दौरान विधायक ऊषा मौर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से विभिन्न मामलों की स्थिति की जानकारी ली और जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर विकास करना है।
विधायक ने बताया कि सपा का विकास एजेंडा विशेष रूप से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के उत्थान पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में पीडीए वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि समाज का कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे। इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल राफ़े ने भी जनता की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई और संबंधित मामलों को अधिकारियों तक पहुंचाया। वहीं युवा सपा नेता विकल्प मौर्य ने कहा कि जनता की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी और जनता दरबार के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद जारी रहेगा। जनता दरबार में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की।