पत्रकार जुबैर खान ने अपने पिता की 9वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

RAIBARELI NEWS: कड़ाके की ठंड के बीच रायबरेली जनपद के सवैया हसन गांव में पत्रकार एवं समाजसेवी जुबैर खान ने अपने पिता की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान 500 से अधिक गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम जुबैर खान के आवास पर आयोजित किया गया। इसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। कंबल वितरण के दौरान मदरसा नईमिया में अध्ययनरत बाहरी छात्रों को भी कंबल दिए गए। इसके अलावा विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जुबैर खान हर वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करते हैं। कंबल वितरण के साथ-साथ वे समय-समय पर गरीब परिवारों को राशन और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराते रहते हैं। इस सामाजिक कार्य की क्षेत्र में सराहना की गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जुबैर खान के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में शिव प्रकाश साहू, रामफल साहू, प्रकाश अवस्थी, वसीम खान, सूबेदार खान, अब्दुल सत्तार खान, कामता प्रसाद मौर्य, केसर लाल मौर्य, राम अभिलेख मौर्य, राजेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. इंद्रपाल मौर्य, पूर्व प्रधान छोटेलाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *