मैत्री मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने 17 रन से मैच जीता

FATEHPUR NEWS: कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में प्रिंट मीडिया एकादश और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश के बीच 12 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबला आपसी सौहार्द और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने 17 रन से जीत दर्ज की। मैच से पूर्व प्रिंट मीडिया एकादश के कप्तान विवेक श्रीवास्तव और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश के कप्तान नितेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में टॉस कराया गया। टॉस जीतकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 92 रन बनाए। टीम की ओर से रवि सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए और नाबाद रहे। इसके अलावा मोबिन ने 14 रन, शिबू ने 10 रन, नितेश ने 9 रन, हरिओम ने 7 रन और धर्मेंद्र ने 4 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिंट मीडिया एकादश की टीम 12 ओवर में 75 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शाहिद ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। पंकज वर्मा ने 20 रन, दीपू मौर्य ने 11 रन, मलय पांडे ने 9 रन, विक्टर ने 4 रन, संजय ने 3 रन, गुफरान ने 2 रन और रमेश ने 1 रन बनाए। इस प्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने 17 रन से मुकाबला अपने नाम किया। मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और इसे मनोरंजन व आपसी भाईचारे से भरपूर मुकाबला बताया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार गांधी मैदान पहुंचे और दर्शक के रूप में खेल का आनंद लिया। इस दौरान संदीप केसरवानी, मनोज, उमेश चंद्र, सूर्या, मनीष पाल, जतिन द्विवेदी, छोटकू ठाकुर सहित अन्य खिलाड़ी व साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *