यात्री प्रतीक्षालय का सदर विधायक ने किया लोकार्पण

FATEHPUR NEWS: फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतीक्षालय के निर्माण से आने-जाने वाले यात्रियों को अब सुविधाजनक स्थान मिलेगा, जहां वे कुछ समय बैठकर विश्राम कर सकेंगे। सदर विधायक ने बताया कि इस यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने देउरी मोड़ के पास समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम से प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण कराने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने उक्त गेट का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि विधायक निधि के माध्यम से सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर का संतुलित विकास हो, ताकि जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें राहुल लोधी, चौधरी मंजर यार, नफीसउद्दीन, सनी लोधी, एनुल हसन, शंकर सविता, हरीश सविता, उत्तम लोधी, राजा रमीश खान, रविंद्र यादव, विवेक उमराव, साबिर एडवोकेट, बृजेंद्र यादव, सभासद अरुण यादव, शकील गोल्डी, राम लोधी, मनोज लोधी, सुमित साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *