बूथ संख्या 51 में SIR की बैठक, विधायक ने लोगों को किया जागरूक

MIRZAPUR NEWS: रविवार को बूथ संख्या 51 प्राथमिक विद्यालय सिरसी मंडल-मड़िहान  में SIR को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लगातार दूसरे दिन बूथ पर उपस्थित रहे और लगभग 25 नए नाम जोड़वाए। कुछ लोग बाहर शिफ्ट हो गए हैं, विशेषकर विस्थापित वोटरों के घर-घर जाकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि वे अभी तक अपने डॉक्यूमेंट BLO को नहीं दे पाए हैं, लेकिन आज ही BLO को डॉक्यूमेंट सौंप देंगे। विधायक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि SIR लोकतंत्र को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस कार्य को गंभीरता से करें और हर बूथ पर नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ें। साथ ही जिनका नाम छूट गया है, उसका भी शीघ्र पंजीकरण कराएँ।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र कोल, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, सेक्टर संयोजक कृपाशंकर बहेलिया, बूथ अध्यक्ष पप्पू पाल, राम मनी यादव, नीरज पटेल, सुरेंद्र कोल और डी एन पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *