सांसद संजय सिंह के समक्ष भाजपा, भीम आर्मी और सपा के दर्जनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली

MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी की रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा के तीसरे दिन सांसद संजय सिंह की अगुवाई में पदयात्रा मीरजापुर के सबेसर गीता लॉन से हजारों लोगों के साथ शुरू हुई। रविवार को यह पदयात्रा मीरजापुर के खैरा बाजार से होते हुए वाराणसी के जखनी मार्ग से बनारस में प्रवेश कर गई। इस दौरान भाजपा, भीम आर्मी और सपा के दर्जनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप में शामिल हुए नेताओं में भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गौतम, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील गौतम, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंबरीश सिंह, शालू, गौरव सिंह, विनोद सिंह, कमलेश कुमार त्रिपाठी, जमालपुर के अख्तर हुसैन और दलित नेता सचनु प्रसाद शामिल हैं। इन नेताओं ने आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, यूथ विंग जिला अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष बी. सिंह, प्रदेश सचिव राम शंकर साहू, आनंद कुमार, आर्यन पांडे, मीरा देवी पटेल, रामराज मौर्य, मिथिलेश रावत, ओपी शर्मा, संतोष सोनी, सीमा प्रजापति, संजय कुमार और विधानसभा अध्यक्ष चुनार मुकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *