सपा ने जिला कार्यालय पर शिविर लगाकर बीएलए को दिया प्रशिक्षण

MIRZAPUR NEWS : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा ने आये हुये प्रभारियों एव ंबीएलए को निर्देश दिया कि फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर आवश्यक दस्तावजे के साथ आनलाइन या आफलाइन जरूर जमा करें। मतदाता सूची में यदि कोई गीलत नाम या पात्र दर्ज है तो फार्म 7 भरवाकर जमा कराकर अपात्र नाम को मतदाता सूची से डिलिट करवाकर जमा करें। नाम पता फोटो उम्र आदि में संशोधन या पोलिंग बूथ या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में परिवर्तन के लिये फार्म 8 भरवाकर जमा कराने का निर्देश जनता के बीच जाकर करने का काम करंे। साथ ही 1 जनवरी 2036 से 18 वर्ष पूर्ण करने वालों का फार्म 6 भरवाकर दस्तावेज सहित आनलाइन व आफलाइन करवा दें। कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का नाम मतदाता सूची से कटवाने का काम किया है। हमंे सतर्क रहना पड़ेगा। 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक दिन की जानकारी के लिये टीम लगाने का काम करें।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा है कि कही शिकायत मिले तो जानकारी देने का काम करें। लगे हाथ उन्होने भाजपा पर हमलावर होते हुये कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चारो तरफ भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसानों के धान क्रय केन्द्रों पर नही खरीदें जा रहे है। सरकार लक्ष्य पूरा बता रही है। जनपद में हाइब्रिड धान खरीद लिया गया है जो एक संस्था को लाभ पहुंचाने के लिये चित्रकूट जनपद से 600 गांठ बोरा आया था लेकिन कुछ ही केन्द्रों पर भेजा गया। छानबे क्षेत्र में हाइब्रिड धान व चुनार में नही होता है लेकिन यहां के अधिकारियों ने बाहर से हाइब्रिड धान खरीदकर कोटा पूरा किया गया जबकि छानबे क्षेत्र में बाढ़ आई थी। जिला प्रशासन एक एक केन्द्र का सत्यापन करें और उधर से लोड होकर आने वाले वाहन की टोल की पर्ची की भी सत्यापन होनी चाहिये। साफ हो जायेगा कि किसको लाभ पहुंचाने के लिये कार्य किया गया है। कहा कि क्रय केन्द्रों को तत्काल खोला जाय और किसानों का धान खरीदा जाय। अन्यथा समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। प्रशिक्षण में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, शैलेष पटेल, राणा प्रताप सिंह,  झल्लू यादव, सोकिम अहमद, सत्य प्रकाश यादव, सन्तबीर मौर्या, संतोष गोयल, रविन्द्र कोल, रमाशंकर कोल, डॉ0 श्रेया सोनकर, वन्दना गुप्ता, चन्दन यादव, बलराम यादव, रामराज यादव, अनीष खान, मेवालाल प्रजापति, सौरभ सिंह, राजेन्द्र यादव, शिवम गुप्ता, अनिल सोनकर, रवि सोनकर, संजय यादव, अशोक मिश्रा, हरिशंकर यादव, लल्लू दूबे, रब्बू निषाद, दीना प्रजापति, पंकज कोल, विरेन्द्र यादव, शराफत उल्ला आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *