Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया ने रविवार को जनपद जौनपुर की रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ भी उनके साथ मौजूद रहे। एडीजी ने पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों तथा पुराने भवनों के नवीनीकरण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च स्तर की होनी चाहिए तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता बताते हुए बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। साथ ही पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, आवासीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सृष्टि जैन तथा प्रतिसार निरीक्षक दिनदयाल दीक्षित सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।