Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत रविवार को विशेष अभियान तिथि पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा ने विधानसभा 367-मल्हनी एवं 366-जौनपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधानसभा 367-मल्हनी के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय शिवगुलामगंज स्थित बूथ संख्या 235 एवं 236, कम्पोजिट विद्यालय अलीगंज के बूथ संख्या 355 से 357, प्राथमिक विद्यालय अभयचंद पट्टी के बूथ संख्या 358 एवं 359, कम्पोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद के बूथ संख्या 368 एवं 369 तथा कम्पोजिट विद्यालय सादादबिंदुली के बूथ संख्या 370 से 372 का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा विधानसभा 366-जौनपुर के अंतर्गत मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज सुक्खिपुर स्थित बूथ संख्या 369 से 374, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के बूथ संख्या 378 से 383 तथा मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 492 से 497 का भी भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित बीएलओ, बीएलए एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाकर युवा मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित बूथों पर आलेख्य मतदाता सूची एवं एएसडी सूची का वाचन भी कराया। साथ ही बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में अंकित सभी फोटोग्राफ का सत्यापन कर अस्पष्ट फोटो के स्थान पर स्पष्ट एवं अद्यतन फोटो प्राप्त कर तत्काल अपलोड कराएं।