Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं गत लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह ने शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा तैयार कराई गई एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सूची का निरीक्षण किया। इसके लिए वह विकास खंड सिकरारा अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय मदारपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कृपाशंकर सिंह ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से भी संपर्क कर संगठनात्मक मजबूती और मतदाता जागरूकता को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश मौर्य, उमाशंकर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मदारपुर गांव कृपाशंकर सिंह का ननिहाल है, जिससे क्षेत्र के लोगों में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।