Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एमएलबी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में 36 स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया भाग
JHANSI NEWS: एमएलबी मेडिकल कॉलेज एवं एमएलबी पैरामेडिकल कॉलेज, झांसी द्वारा अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रोवाइडर कोर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण अक्टूबर 2025 में जारी नवीनतम एएचए 2025 गाइडलाइन्स पर आधारित है. कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार एवं पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. अंशुल जैन द्वारा किया गया। डॉ. शिव कुमार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा में प्रशिक्षण एवं शोध पर विशेष ध्यान देकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग कॉलेज की फैकल्टी एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे। प्रशिक्षण का संचालन एसजीपीजीआई, लखनऊ से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों प्रो. संदीप साहू एवं रामनरेश यादव सहित एएचए प्रमाणित प्रशिक्षकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें सैद्धांतिक के साथ-साथ हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अंशुल जैन ने बताया कि नई एएचए 2025 गाइडलाइन्स में प्रि-अरेस्ट कंडीशन्स की पहचान, रोकथाम तथा पोस्ट-रिससिटेशन केयर पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं डॉ. संदीप साहू ने कहा कि उच्च गुणवत्ता की चेस्ट कंप्रेशन, शीघ्र एईडी का उपयोग एवं समुचित इन-हॉस्पिटल केयर ही पुनर्जीवन की श्रृंखला का मूल आधार है।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी व व्यावहारिक बताया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।