मुख्यमंत्री योगी ने पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को दी प्रथम किस्त

JHANSI NEWS: मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में रु0 1 लाख की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नगर निगम झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया, जिसे महापौर बिहारी लाल आर्य , सदर विधायक रवि शर्मा, पार्षदगण, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, श्रीमती रोली गुप्ता, अन्य अधिकारीगण, डूडा के सी.एल.टी.सी. इंजीनियर श्री आशीष कुमार, डूडा कार्यालय के कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने देखा। जनपद झांसी में कुल 4595 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त हुई, जिसमें नगर निगम झांसी के 2875 तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के 1720 लाभार्थी शामिल हैं। धनराशि खाते में पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। कार्यक्रम के दौरान 10 लाभार्थियों को जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक श्रीमती आकांक्षा राना के हस्ताक्षरयुक्त स्वीकृति प्रमाण पत्र महापौर के कर कमलों द्वारा वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *