Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जुड़वां छोटी बच्चियों ने मनाया गरीबों बच्चों के बीच अपना जन्मदिन
JHANSI NEWS: आश्वी एवं कश्वी जुड़वा बहनों ने अपनी बड़ी बहन उर्वी के साथ अपना जन्मदिन ग्राम अठोंदना में गरीब बस्ती के बच्चों संग मनाया, यह एक बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है। छोटे बच्चों द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर फिजूलखर्ची के बजाय जरूरतमंदों की मदद कर समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। इस नेक कार्य से जहाॅ बच्चों में संस्कारों का विकास होता है वहीं बच्चों की संवेदनशीलता भी परलक्षित होती है। 06 वर्ष की जुड़वां बच्चियों ने अपने जन्मदिन पर खिलौने,गर्म कपड़ों सहित कम्बल दान करने से उनमें संवेदनशीलता और दयाभाव की भावना जागृत होती है। बच्चों ने यह वितरण सड़कों के किनारे रह रहे लोगों झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों और उनके परिवारजनों को किया और छोटी उम्र से ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा हैं। इसका श्रेय परिवार के सदस्यों को भी जाता है जिसमें माता-पिता और दादा-दादी शामिल हैं। अपने जन्मदिन को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए जब दोनों बच्चियों ने अपने हाथों से बुजुर्ग महिला को कंबल ओढ़ाया तो उन्हें जो खुशी मिली है, वह किसी भी महंगे खिलौने या पार्टी से बढ़कर है। बच्चों द्वारा संवेदनशील होकर ऐसा कार्य करने से समाज पर प्रभाव पड़ता है और ऐसी खबरों से अन्य माता-पिता और बच्चे भी प्रेरित होते हैं। जन्मदिन मनाने का यह तरीका न केवल यादगार बनता है, बल्कि कड़ाके की ठंड में किसी का जीवन बचाने में भी सहायक होता है। “बच्चियों के छोटे हाथों से किया गया यह बड़ा दान, मानवता की सबसे सुंदर तस्वीर है।” डीएम श्री मृदुल चौधरी ने बच्चियों के इस अनूठे बर्थडे सेलिब्रेट पर प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया कि संवेदनशील होकर लोगों की मदद करें। बच्चियों द्वारा अनोखे अंदाज में अपना जन्मदिन मनाए जाने के प्रेरणास्रोत उनके दादा ओमकार सिंह ने भी उनके साथ गरीब एवं वृद्धजनों को कम्बल वितरण किया। इस नेक और अभिनव कार्य में बच्चियों के पिता अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण भवन विंग दीपाकंर चौधरी एवं बच्चियों की माँ श्रीमती उर्वशी सिंह सहित अन्य परिवारजन ने भी बच्चों को फल- मिष्ठान वितरण किया।