Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: बबीना के ग्राम अठोंदना आदिवासी मुहल्ले में रविवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गरीब, निराश्रित एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम के उपरांत शाम को डुग्नू मैया मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी–ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा रहे। उनके आगमन पर कार्यक्रम आयोजक अनिल यादव एवं ग्रामवासियों द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत करने वालों में अनिल यादव, यमन यादव, परमजीत सिंह, पूर्व पार्षद विद्या प्रकाश दुबे, आशू यादव, रवि गोस्वामी, ऋषभ यादव, प्रदीप मिश्रा, राहुल यादव, अमन यादव, राहुल खोडन, नरेंद्र लाहर, पंजाब सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, प्रेम सिंह यादव, नीरज पाल, देव यादव, आरिफ राजपूत, दिनेश रायकवार, आदर्श यादव, अंकेश यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि समाज के गरीब, असहाय और दिव्यांगजनों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में राहत पहुंचाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप मिश्रा ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद विद्या प्रकाश दुबे व रवि गोस्वामी द्वारा किया गया। अंत में परमजीत सिंह ने मुख्य अतिथि, सभी आगंतुकों, सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।