मिर्जापुर में अमृत योजना का बुरा हाल.. ठेकेदार और विभागीय अफसर हो रहे हैं मालामाल

सीवर का पानी कर रहा है ओवरफ्लो……. कॉलोनी निवासियों का आवागमन हुआ स्लो
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त छवि और भ्रष्टाचार के खिलाफ के बावजूद मीरजापुर में अमृत योजना को मजाक बना दिया गया है। जिले के रामबाग स्थित ईमाम मार्केट कॉलोनी में अमृत योजना के तहत बिछाई गई सीवर लाइन पूरी तरह फेल हो चुकी है। लबालब भरा हुआ सीवर का गन्दा पानी ओवरफ्लो कर रहा है। आम जनता नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हो गई है। सरकार शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन मीरजापुर में ठेकेदार और विभागीय अफसर मिलकर सरकारी धन को खुलेआम लूट रहे है, घटिया सामग्री, मनमानी कार्यप्रणाली और कामचलाऊ निर्माण ने अमृत योजना की पोल खोल दी है। इमाम मार्केट कॉलोनी निवासियों का कहना है कि यहां कागजों में सब कुछ दुरुस्त दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत बदबूदार सीवर और गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो चुकी है। यह साफ संकेत है कि जिम्मेदार अफसर आंख बंद कर बैठे हैं या फिर ठेकेदारों के साथ मिलकर सरकारी खजाने को लूट रहे है।  हाल ही में रामबाग एलआईसी रोड पर अमृत योजना के तहत कराए जा रहे सीवर कार्य में भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। ठेकेदार द्वारा सीवर कनेक्शन देने के नाम पर दो हजार रुपये की अवैध मांग की गई। पैसे न देने पर कनेक्शन नहीं दिया गया, जिसके कारण आज भी सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। सरकारी योजना अब रिश्वत के दम पर चलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जहां भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने के लिए जानी जाती है, वहीं मीरजापुर में ठेकेदार और अफसर सरकार की छवि को धूमिल करने पर तुले हुए हैं। ऐसे ठेकेदार न केवल अमृत योजना को बदनाम कर रहे हैं, बल्कि जनता के सब्र की भी परीक्षा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *