Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: माहे रजब की 28 तारीख को मदीना से करबला के सफर पर निकले हजरत इमाम हुसैन व अन्य इक्हत्तर जांनिसारों की याद में शहर के दरियाबाद और करेली के जे के आशियाना से सफर ए इमाम हुसैन का जुलूस निकाल गया ! अनीस जायसी के संचालन में नसीम बिसौनवी ने गमगीन मर्सिया पढ़ा तो हसन अली ने तिलावत ए कलाम पाक किया।जेना जाफराबादी ,ज़फ़र अंढैरवी ,अम्बर वसीम ने पेशख्वानी की !मौलाना ज़ैग़म उर रिज़वी ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा के इमाम हुसैन ने अपने नाना रसूल के दीन को बचाने के लिए मदीना छोड़ा और करबला को कूच किए।उन्होंने अपने साथियों और खानदान के साथ शहादत को तस्लीम किया। दरियाबाद से निकाले गए जुलूस का नजीब इलाहाबादी ने संचालन किया ! जिसमें शहर की दर्जनों अंजुमन ने शिरकत करते हुए गमगीन नौहा पेश क्या ! करेली के बादशाह हुसैन जिया की तरफ से सफर ए इमाम हुसैन पर निकाले गए जुलूस में अंजुमन मजलूमिया के राजन अब्बास,अरशद,इरशाद हुसैन और अन्जुमन गुंचा ए कासिम्या के नौहाख्वान नियाज़ुल हसन,हैदर मेहंदी,आबिद हुसैन,अम्मार रिज़वी,राहिब हुसैन,मिर्ज़ा शीराज,कैफ ,अलमदार हसनैन आदि ने पुरदर्द अंदाज में नौहा पढ़ते हुए जुलूस निकाला जो देर रात तक गश्त करते हुए रहमत नगर में स्तिथ इबादतखाने में पहुंच कर समाप्त हुआ ! जुलूस में हजरत अब्बास का अलम,दुलदुल,दो ऊंटों पर रखी अमारी और मासूम अली असग़र का झूला निकला गया ! अन्जुमन के मीडिया डायरेक्टर सैयद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक रास्ते भर जुलूस में जायरीन ने फूल चढ़ा कर मन्नत वा मुरादें मांगी और दुलदुल को अपने घर में दूध जलेबी खिला कर इस्तेकबाल किया !शहीर रालवी ,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,हसन नक़वी ,शफक़त अब्बास पाशा ,रौनक सफीपुरी ,हुसैन रज़ा,अरशद हुसैन,हसन टाईगर,ज़रग़ाम हैदर आदि मौजूद रहे।