राम नारायण इंटर कॉलेज में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन

PRATAPGARH NEWS: राम नारायण इंटर कॉलेज में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। महायज्ञ के माध्यम से विद्यार्थियों को वेदों का ज्ञान दिया गया तथा उन्हें धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। आयोजकों द्वारा यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभाव की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम गायत्री परिवार एवं सहयोगियों के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयन्त शर्मा ने “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वेदों के महत्व की जानकारी दी तथा गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इस अवसर पर सिद्दार्थ इण्टर कालेज के डायरेक्टर ऋचा सिंह एवं सिद्धार्थ सिंह के अलावा रंजना सिंह भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक‌गण विजय दुबे, सत्यजीत राय, दुर्गावती मौर्य, अमिता राय, नीलम, पूनम, ए.पी. सिंह, अजय तिवारी, राजबली शर्मा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *