नेशनल हाइवे पर जाम को लेकर पुलिस ने कसा शिकंजा, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में केस दर्ज होने पर ग्रामीणों द्वारा लालगंज कोतवाली गेट का घेराव करने को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसा है। थाने के दरोगा ज्ञानचंद्र तिवारी की तहरीर पर करीब पन्द्रह बीस अज्ञात पुरूष व महिलाओं के खिलाफ सड़क जाम को लेकर केस दर्ज हुआ है। दरोगा ने तहरीर में कहा है कि वह सत्रह जनवरी को बाजार में फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि पन्द्रह से बीस पुरूष व महिलाएं कोतवाली गेट के सामने नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची फोर्स ने नाराज ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया तो यह लोग गालीगलौज पर उतर आये। दरोगा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बतादें लालगंज थाने के दौलतपुर अमांवा में दो पक्षों में मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली गेट के सामने हंगामा खड़ा किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि सड़क बाधित करने को लेकर आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *