अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों ने की नारेबाजी, हुआ विरोध प्रदर्शन

सुल्तानपुर में राष्ट्रीय महासचिव की अगुवाई में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा
SULTANPUR NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर सोमवार को यहां आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा पहुंची। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में पहुुंची सुरक्षा यात्रा का स्थानीय वकीलों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को पारित कराए जाने की मांग को लेकर वकीलों ने हुंकार भरी। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि विभिन्न जनपदों में इस समय अधिवक्ताओं पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार संसद के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को पारित कराये वर्ना उनका एसोसिएसन संसद का घेराव करेगा। आम सभा की अध्यक्षता सुल्तानपुर बार एसोसिएसन के पूर्व उपाध्यक्ष बिलाल अहमद ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता रवीन्द्र मिश्र, सिराज अहमद, अंकुर वर्मा, प्रणव प्रकाश मिश्रा, कामतानाथ पाण्डेय, आईपी मिश्रा, जनार्दन प्रसाद तिवारी, सियाराम तिवारी, समाजसेवी सत्य नारायण दुबे, पंकज शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *