Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AMETHI NEWS: मुंशीगंज विकास खंड भेंटुआ के प्राथमिक विद्यालय सरुवावां में शीतलहर को देखते हुए एक निजी संस्थान की ओर से बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 36 नौनिहालों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण के अवसर पर प्रधानाध्यापक अंजनी उपाध्याय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों को ठंड से बचाव के साथ नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।