काशी में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) वाराणसी के मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर काशी की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ज्ञापन में मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्याबाई होलकर से जुड़ी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रधानमंत्री द्वारा हनुमान के चित्र को पतंग उड़ाए जाने के कथित मामले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने की।प्रदर्शन में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य एवं एमएलसी कोऑर्डिनेटर शिव शंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, कैलाश प्रजापति, भूपेंद्र शुक्ला, गुलाबचंद पांडे, अर्चना चौबे, कृष्ण गोपाल चौधरी, शेषधर पांडे, राजधर दुबे, कपिल कुमार सोनकर, आनंद त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, इश्तियाक अंसारी, जनार्दन पांडेय, राकेश त्रिपाठी, अश्वनी दुबे, दुर्गेश पांडे, अशोक भारती, डॉ. दिनेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *