Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा मिर्जापुर मोहल्ले की एक गृहणी महिला ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि यह व्यक्ति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें व गाली-गलौच करता चला आ रहा है। पीड़िता के अनुसार वह अपने पुश्तैनी मकान में पति के साथ रहती है। उसके पति मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं, जिससे वह अक्सर घर पर अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर नशेड़ी व्यक्ति महिला को स्नान करते समय गंदी नीयत से देखता था और विरोध करने पर शराब के नशे में गाली-गलौच करता था। महिला ने बताया कि 17 जनवरी 2026 की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी जबरन उसके कमरे में घुस आया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। किसी तरह महिला ने कमरे से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर पति ने थाना कटरा में लिखित शिकायत दी। शिकायत की जानकारी होने पर अब उसके पति को झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है तथा सुलह का दबाव बना रहा है। इससे पीड़िता और उसके पति को जान-माल का खतरा बना हुआ है। पीड़िता महिला ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से नशेड़ी व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।