समाजसेविका रेशमा खान नेशनल कांफ्रेंस फार माइनारिटी कि संयोजक नियुक्त

अल्पसंख्यक समुदाय में ख़ुशी कि लहर

PUNE/MAHARASHTRA NEWS: (इरफान खान) सोमवार को डोले पाटिल रोड स्थित कार्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर माइनॉरिटी के पश्चिम महाराष्ट्र, यानी पुणे विभाग के संयोजक (कन्वीनर) पद पर कोढवा की समाज सेविका रेश्मा खान को नियुक्त किया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर माइनॉरिटी के अध्यक्ष राहुल डंबाळे की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में खान को यह जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रेशमा खान को संयोजक पद पर मनोनीत होने कि बधाई दी। इस दौरान राहुल डंबाळे के साथ समीर पटेल, अधिवक्ता दानीश पठाण, असिफ खान, निलोफर मुल्ला, प्रभु सुनगर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। आपको बता दें कि अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाली सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रेश्मा खान परिचित हैं, और उनकी इस नियुक्ति का सभी स्तरों पर विशेष कर अल्पसंख्यक समुदाय में स्वागत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *