रंगदारी न देने पर नशा मुक्ति केंद्र पर मनबढ़ों ने जमकर किया पथराव

MIRZAPUR NEWS: बरकछा चौकी अंतर्गत बिस्कुरी गांव स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र पर मनबढ़ लोगों ने धावा बोलते हुए जमकर पथराव किया। इस घटना में नशा मुक्ति केंद्र के कई कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक,बिस्कुरी गांव में यह नशा मुक्ति केंद्र पिछले कई वर्षों से संचालित है, जहां अब तक सैकड़ों मरीजों का सफल इलाज हो चुका है। केंद्र पर समय-समय पर उच्च अधिकारियों का भी आना-जाना रहता है। आरोप है कि गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोग आए दिन केंद्र से रंगदारी मांगते हैं और गाली-गलौज व धमकी देते रहते हैं। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक आशीष कुमार ने बताया कि आज सुबह कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर करीब 30 से 40 लोग एकजुट होकर केंद्र पर चढ़ आए और पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। केंद्र के ऑनर मनीष कुमार जायसवाल ने घटना के संबंध में बरकछा चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *