Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कृषि विज्ञान केंद्र, कौशांबी के मृदा-वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को
दूरदर्शन केंद्र उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्रसारित “कृषि दर्शन” कार्यक्रम के माध्यम से रबी फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्व जिंक, सल्फर एवं बोरान के महत्व पर किसान भाईयों को उपयोगी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने बताया कि जिंक, सल्फर और बोरान की कमी के कारण रबी फसलों जैसे गेहूँ, सरसों, चना आदि में बढ़वार रुक जाती है, पीलापन आता है तथा उपज एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि समय पर इन तत्वों के प्रयोग से फसल उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि संभव है। डॉ. सिंह ने किसानों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण कराकर ही उर्वरकों का प्रयोग करें, ताकि मिट्टी की उर्वराशक्ति बनी रहे और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिल सके।