Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लम्बित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला समीक्षा समिति की बैठक की. मुख्य विकास अधिकारी ने ऋण जमानुपात की समीक्षा के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया एवं पंजाब नेशनल बैंक में ऋण जमानुपात कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सुधार लाने के साथ ही सभी बैंकर्स को मानक के अनुरूप ऋण जमानुपात में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसली ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन किसान केडिट कार्ड एवं पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा के दौरान सभी बैंकर्स को लम्बित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएमएफएमई योजना, पीएम स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना आदि की समीक्षा के दौरान कहा कि ये सभी योजनाएं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाएं हैं। इन सभी योजनाओं के अन्तर्गत लम्बित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कर दिया जाय एवं स्वीकृत ऋण आवेदनों को शीघ्र वितरण कर दिया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दुग्ध समितियों के किसानों के के.सी.सी. बनाए जाना है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक को बैंकर्स से समन्वय कर के.सी.सी. बनवाने के निर्देश दिए। उन्हांने बैंकर्स से कहा कि स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत बैंक खाता प्राथमिकता के आधार पर खोला जाय।