उप जिलाधिकारी ने की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत द्वितीय चरण पर होने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक

KAUSHAMBI NEWS: उप जिलाधिकारी एस.पी०. वर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत द्वितीय चरण पर होने वाले कार्यों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त ए.ई.आर.ओ. को लेखन सामग्री आदि उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया कि अपने-अपने आवंटित बूथों से संबंधित नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस वितरण/ सुनवाई नियत कार्यालय में उपस्थित रहकर करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अस्पष्ट फोटोग्राफ, 80+ आयु वर्ग के मतदाता, विशिष्ट मतदाताओं के नामों का सत्यापन, दिव्यांग आदि के चिन्हांकन/सत्यापन तथा 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं को अधिक से अधिक पंजीयन करा लिया जाये। इस अवसर पर अधिसूचित समस्त ए.ई.आर.ओ. विधानसभा मंझनपुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *