Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: भारतीय दोसर वैश्य महासमिति, फतेहपुर के तत्वावधान में संगठन का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित वेद गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ, जहां वैश्य समाज के लोगों ने केक काटकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनोद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और सामाजिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के ओजस्वी संबोधन से सभागार तालियों से गूंज उठा। मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने संगठन को एक सूत्र में बांधे रखने और समाज के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया। जिला महामंत्री साजन गुप्ता एवं जिला मंत्री आनंद गुप्ता ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिंदकी नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने की, जबकि संचालन दिनेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिनेश लोहिया, अन्नू गुप्ता (कृष्णा स्वीट हाउस), रामजी गुप्ता, सूर्यकुमार गुप्ता, संजय सहारा, प्रियव्रत आर्य, गोरेलाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, अंशुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, बड़े गुप्ता, गौरव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता सहित वैश्य समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।