Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: सीएमपी डिग्री कॉलेज में प्रो० राजेंद्र कुमार सर की याद में स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया । प्रो० राजेन्द्र कुमार हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार एवं आलोचक थे। प्रो० राजेन्द्र कुमार जी ने सी एम पी डिग्री कॉलेज से अध्यापन का कार्य प्रारंभ किया था बाद में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर और अध्यक्ष रहे विगत 16 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस स्मृति सभा में सी एम पी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो० अजय प्रकाश खरे, हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० सरोज सिंह, प्रो० आभा त्रिपाठी, प्रो० दीनानाथ एवं अन्य सभी अध्यापकों एवं छात्रों ने प्रो० राजेंद्र कुमार को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति व्याख्यान के क्रम में सर्वप्रथम सी एम पी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे जी ने राजेंद्र कुमार जी को फलदार पेड़ की तरह बताते हुए कहा कि राजेंद्र सर एक सभ्य, सज्जन, एवं ज्ञानी व्यक्तित्व थे जिनकी क्षति अपूर्णीय है। प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे जी ने उनकी स्मृति में प्रोग्राम प्रारंभ करने को भी कहा और उसमें अपना पूरा योगदान देने के लिए कहा। इसी क्रम में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० सरोज सिंह ने राजेंद्र कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजेंद्र कुमार मनुष्यता और सहृदयता की साक्षात् मूर्ति थे। प्रो० सरोज सिंह जी ने राजेंद्र कुमार के साथ बिताए हुए पलों को याद किया। उन्होंने राजेंद्र कुमार को ज्ञानदान, नेत्रदान एवं अंत देहदान करने वाला महापुरुष बताया।
इसके प्रो० आभा त्रिपाठी, प्रो० दीनानाथ, डॉ प्रेमशंकर , डॉ रंजीत एवं सभी अध्यापकों एवं छात्रों ने प्रोफेसर राजेंद्र कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।