ट्रस्ट के पंख प्रोजेक्ट की सराहना, दिव्यांग युवाओं के रोजगार पर हुई सार्थक चर्चा

PRAYAGRAJ NEWS: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित एकदिवसीय दिव्य कौशल प्रदर्शनी में ज्त्त्।प्छ ट्रस्ट के पंख प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक स्टॉल स्थापित किया गया। ज्त्त्।प्छ ट्रस्ट की ओर से प्रयागराज से विपिन कुमार कुशवाहा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा दिव्यांग युवाओं के लिए उपलब्ध कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर एवं रिटेल सेक्टर में समावेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, नरेंद्र कश्यप जी ने ज्त्त्।प्छ ट्रस्ट के स्टॉल का अवलोकन किया। माननीय मंत्री जी एवं ज्त्त्।प्छ ट्रस्ट प्रयागराज के प्रतिनिधि  विपिन कुमार कुशवाहा के मध्य दिव्यांग युवाओं के रोजगार के अवसर, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को लेकर सार्थक चर्चा हुई, जिसे मंत्री महोदय ने सराहनीय बताया। उन्होंने पंख प्रोजेक्ट को दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी एवं प्रेरणादायी पहल बताया। मोबिलाइजेशन शिविर के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभागियों को प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल के उपनिदेशक श्री अभय श्रीवास्तव जी सहित प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी एवं प्रतापगढ़ के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *