पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम शास्त्री की भागवद कथा शुरू

PRAYAGRAJ NEWS: माघ मेला के सेक्टर -6 ओल्ड जीटी रोड के उत्तरी पटरी पर श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम शास्त्री महराज की श्रीमदभागवद कथा आज से शुरू हुई। गढवा के लक्ष्मी कांत पाण्डेय मुख्य यजमान है। श्रीमदभागवद कथा के पूर्व कथावाचक पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम शास्त्री महराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा शिविर से निकलकर गंगा तट पर पहुंची जहां विधि विधान से मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती, भगवान वेणीमाधव, तीर्थराज प्रयागराज का विधि विधान से पूजन हुआ। पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम शास्त्री महराज ने कथा में पहले दिन, श्रीमदभागवद कथा के महात्म्य, गोकर्ण का जीवन, धुंधकारी की मौत के प्रसंग की कथा सुनाते हुए विविध जीवनोपयोगी उदाहरण देते हुए मोक्ष के रास्ते बताए। कथा का समापन 25 जनवरी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *