Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सनातन एकता मिशन हिन्दू समाज के हित की लडाई में रहेगा अग्रणी:देवराज
PRAYAGRAJ NEWS: ष्ट्रवादी हिन्दू नेता डा प्रवीण तोगडि़या की अध्यक्षता में हिन्दू जागरण के लिए बैठक सनातन एकता मिशन बालसन चैराहा कार्यालय में आज सायं हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डा तोगडि़या ने कहा कि आज राष्ट्र विरोधी शक्तियां पूरे हिन्दू समाज और संस्कृति को समाप्त करने के लिए एकजुट हो चुकी है और अपने कुत्सित प्रयासों से देश को धर्म के साथ साथ जातीय लड़ाई में झोंकना चाहती हैं ऐसे मे देश की युवा पीढी को बहुत सचेत रहते हुए पूरे हिन्दू समाज को एकजुट रखना होगा। डा प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्र पर धन संपत्ति के साथ, साथ अपने प्राणों के न्योछावर करने के जज्बे के साथ लड़ाई को तैयार रहना पड़ेगा। उन्होने कहा कि आज पूरे विश्व के कई देशों में परिवर्तन के नाम पर एक अराजकता का दौर दिख रहा है विदेशी शक्तियां स्थिर देश और उसकी अर्थव्यवस्था को जेन जी के द्वारा अस्थिर करने की साजिश करते दिख रहे हैं । डा प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि अभी पिछले वर्ष से हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में यही अराजक तत्व इसी अराजकता के नाम पर भारत का विरोध और वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदु आये दिन मार रहे है, जिंदा जलाये जा रहे है। हिन्दू महिलाओं का बलात्कार वहां आमबात हो गई है। कुछ ऐसी ही स्थित पहले हमारे दूसरे पड़ोसी पाकिस्तान में होती थी जहां आज हिन्दू नाम मात्र के बचे । अतः ऐसे में बहुत सावधानी के साथ स्थितियों का आकलन करते हुए तैयारी करनी होगी क्योंकि अब यह खतरा भारतवर्ष पर भी मंडराने लगा। अतः युवाओं को इसके खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सनातन मिशन के संरक्षक देवराज पाठक ने कहा कि हिन्दू समाज को आश्वस्त किया कि ऐसी हर लड़ाई में सनातन एकता मिशन अग्रणी भूमिका में दिखेगा। बैठक में सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाठक, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पांडेय, महासचिव विपुलेश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष सीता शरण शास्त्री, कोषाध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, कल्पना पाठक, आदित्य पाठक, अनिल पांडेय, डा एस के पांडेय, डॉ टीएन पांडेय, बृजबली तिवारी, श्याम पांडेय आदि शामिल रहे।